क्या आप स्मार्ट बनना चाहते हैं? क्या आप अपनी पर्सनालिटी को आकर्षित बनाना चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि - आपको सभी लोग पसंद करें? क्या आप चाहते हैं कि - सब आप की ओर आकर्षित हो? अगर हां! तो आज की इस पोस्ट में हम आपको यही बता रहे हैं कि - आप अपने पर्सनालिटी को कैसे आकर्षक बना सकते हैं। यकीनन जिसके पश्चात लोग आपको पसंद भी करेंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे।
![]() |
अपने पर्सनालिटी को आकर्षक (Attractive) कैसे बनाए? |
आजकल के मॉर्डन जमाने में हमने अक्सर देखा है की, सक्सेस उन्हें ही मिलती है; जो लोग स्मार्ट दिखते हैं। क्योंकि ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि - शारीरिक रूप से आकर्षक दिखने वाले लोग ही स्मार्ट होते हैं? यकीनन ऐसा कुछ नहीं होता। लेकिन यह लोगों की सोच है। इसमें हम कर ही क्या सकते हैं! व्यक्ति अपने व्यवहार से भी खुद को स्मार्ट और अट्रैक्टिव बना सकता है।
आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले हम आपको एक बात बता देना चाहते हैं कि - अगर आपके दिमाग में यह होगा कि - कोई गोरा है; तो वह बहुत ज्यादा आकर्षक है और कोई काला है; तो वह आकर्षक नहीं होगा। तो ऐसा कुछ नहीं होता है। सर्वप्रथम आप ऐसी सोच को अपने दिमाग से निकल दें। क्योंकि किसी की पर्सनालिटी को उसके रंग रूप से जज नहीं करना चाहिए।
अच्छी पर्सनालिटी बनाने के लिए हमारे अंदर शारीरिक स्किल्स के साथ बहुत सारी क्वालिटीज का भी होना आवश्यक होता है। हम किसी के पर्सनालिटी को किसी के रंग रूप से जज नहीं कर सकते। आपके अंदर ऐसी बहुत सारी खूबियां होती हैं; जो आपको आकर्षक व्यक्ति बनाती हैं। जिसके आधार पर आप अपने आसपास के लोगों को इंप्रेस कर सकते हैं। खैर, हम विषय में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं - अपने व्यक्तिमत्व को आकर्षक कैसे बनाए? (How to make your personality attractive? In Hindi)
How to make your personality attractive? In Hindi
अगर आप अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बनाना चाहते हैं, सुंदर बनाना चाहते हैं। आप चाहते हैं कि - आप लोगों के बीच एक स्मार्ट पर्सनालिटी के रूप में अपने आप को प्रदर्शित करें। तो आप नीचे दिए गए बातों पर काम कर सकते हैं। इसके पश्चात आप भी एक अट्रैक्टिव पर्सनालिटी बन जाएंगे।
अपने आप को पसंद करना सीखो
अगर आप अपनी व्यक्तिमत्व को आकर्षक बनाना चाहते हैं; तो इसकी पहल आपको खुद से प्यार करके करनी होगी। क्योंकि, एक अच्छी पर्सनालिटी बनाने के लिए खुद की देखभाल और खुद से प्यार करना बहुत जरूरी होता है। जब आप खुद से प्यार करते हैं। उसके पश्चात आप अपने आप को मजबूत और बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं।
एक बात हमेशा याद रखो - जब तक आप खुद को पसंद नहीं करेंगे। तब तक आपको कोई पसंद नहीं करेगा। अपनी नजर में अपने व्यक्तिमत्व को कभी गिरने ना दें।
जब आप अपने आप को पसंद करना शुरू करते हैं। उसके पश्चात आपको पता चलता है कि - आप कौन हैं? आप अपने जीवन में क्या करना चाहते हैं? और आप अपने व्यक्तिमत्व को सुधारने लगते हैं। अपनी नजर में अच्छा बनने के लिए आप अपने कमियों को स्वीकार करके उन्हें बदलने की कोशिश करते हैं। एक आकर्षक पर्सनालिटी के लिए अपने शरीर पर ध्यान देते हैं।
इसीलिए दोस्तों, अगर आप अपने पर्सनालिटी डेवलप करना चाहते हैं, आकर्षक दिखना चाहते हैं; तो आज ही अपने आप से प्यार करना शुरू कर दें।
सामाजिक कौशल सीखना शुरू करें
एक बेहतरीन पर्सनालिटी वाला व्यक्ति बहुत ही मिलनसार होता है। वह अनजान व्यक्तियों से भी कुछ इस तरह बात करता है; जैसे वह उसे बहुत पहले से जानता हो। आप लोगों से बातचीत नहीं करेंगे; तो लोगों को आपके बारे में जानने का मौका नहीं मिलेगा।
दोस्तों कहां जाता है कि - हमारी जीभ के पीछे हमारा असली रूप छिपा होता है। अक्सर लोगों के बातचीत करने के तरीके से यह तय किया जाता है कि - वह व्यक्ति कैसा है? अगर आप चाहते हैं कि - आपको आपके आसपास के लोग पसंद करें; तो आपको अपने सामाजिक कौशल को बढ़ाने की आवश्यकता होती है। लोगों से बातचीत करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें की, संवाद करते समय कभी भी नेगेटिव बातें ना करें। कुछ ऐसा ना बोले कि, सामने वाले व्यक्ति को उस बात का बुरा लगे, उसका दिल दुखे। इसके विपरीत यदि आप कुछ ऐसी बातें करेंगे जो वह व्यक्ति सुनना चाहता है; तो आपको वह पसंद करने लगेगा।
दोस्तों जब आप अपने भीतर सामाजिक कौशल लेकर आ जाते हैं। इसके पश्चात आप ओपन माइंडेड हो जाते हैं और ऐसे व्यक्ति ज्यादातर लोगों के बीच अपनी छाप छोड़ देते हैं। लोग इन्हें पसंद करते हैं। अगर मेरी भाषा में कहा जाए तो, सीधी बात नो बकवास! हम रहेंगे दिल के पास।
खुद में आत्मविश्वास भरे
जब आप अपने आप को पसंद करना शुरू करते हैं। आप के अंदर सामाजिक कौशल कूट-कूट के भर गया होता है; तो खुद ब खुद आप खुद में आत्मविश्वास भर चुके होते हैं। जिन लोगों को अपने आप पर विश्वास होता है। वह लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।
हमने अक्सर देखा है दोस्तों, जो लोग खुद पर विश्वास करते हैं। वह किसी के बात से भयभीत या भ्रमित नहीं होते। ऐसे कॉन्फिडेंट लोग एक स्मार्ट और आकर्षक पर्सनालिटी के रूप में उभरते हैं।
दोस्तों जिन लोगों में आत्मविश्वास कूट-कूट के भरा होता है। उन्हें अपने ताकत और कमजोरी का बेहतर ढंग से पता होता है। वह अपने ताकत का फायदा उठाना भी जानते हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी कमजोरी को सुधारने के लिए लोगों से सहायता लेने से भी नहीं कतराते।
दोस्तों आप ही मुझे बताइए - अगर आपके साथ कोई ऐसा व्यक्ति है; जो आत्मविश्वास से भरा है, जो भ्रमित नहीं होता। जिसे अपनी ताकत और कमजोरी का बेहतर ढंग से ज्ञान है। क्या वह व्यक्ति आपको पसंद नहीं आएगा? क्या उसके साथ आपके संबंध मजबूत नहीं होंगे? यकीनन वह व्यक्ति हम सभी को पसंद आता है। इसलिए दोस्तों अपने पर्सनालिटी को आकर्षक बनाने के लिए आप को अपने भीतर आत्मविश्वास भरना होगा।
आज ही अपना अहंकार छोड़ दें
दोस्तों मराठी में एक कहावत है "अति तिथे माती". इसका तात्पर्य यह होता है कि - अगर जरूरत से ज्यादा हो रहा है; तो उसका मोल मिट्टी के समान है।
दोस्तों भले ही आकर्षक पर्सनालिटी बनाने के लिए आत्मविश्वास जरूरी होता है। लेकिन अक्सर यह आत्मविश्वास हमारे भीतर इतना अधिक हो जाता है कि - वह घमंड का रूप लेने लगता है। इसे हम आम भाषा में over confidence भी कहते हैं। ऐसे व्यक्ति को लगता है कि - मुझे किसी की जरूरत नहीं, मुझे सब पता है, मैं सब कुछ जानता हूं। जिन लोगों को ज्यादा अनुभव नहीं होता। ऐसे लोगों से बात करते समय उनका रवैया बिगड़ जाता है। जिस वजह से लोग उनसे दूर चले जाते हैं और उनका सम्मान करना छोड़ देते हैं।
दोस्तों यदि आप चाहते हैं कि - लोग आपका सम्मान करें, आप से प्यार करें; तो आपको हमेशा लोगों के प्रति विनम्र रहना होगा। लोगों की बात सुननी होगी। उसे समझना होगा। अपने आप पर जरूरत से ज्यादा गर्व करना भी उचित नहीं है। इस बात का आप हमेशा ध्यान रखें।
एक बात हमेशा याद रखें - कोई भी चीज हमेशा के लिए नहीं होती। यह वक्त है; हर परिस्थिति को बदलना जानता है। अहंकार आपके पर्सनालिटी को तहस-नहस कर सकता है। इसलिए अगर आपके भीतर अहंकार उत्पन्न हो रहा है; तो आज ही उसे नष्ट कर दें। अगर आप ऐसा करने में कामयाब होते हैं; तो यकीनन आप आकर्षक पर्सनालिटी के एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे।
खुश रहना शुरू कर दें
अगर आप दुखी आत्मा बनकर बैठे रहेंगे; तो आप एक आकर्षक व्यक्तिमत्व कैसे बना सकते हैं? आकर्षक पर्सनालिटी बनाने के लिए खुद को स्वस्थ रखना जरूरी होता है और खुद को स्वस्थ रखना है; तो आपको खुश रहना होगा।
हां हम जानते हैं कि - ऐसा कोई व्यक्ति नहीं, जिसके जीवन में दुख नहीं। हर किसी के जीवन में कठिन समय आता है और इसका सामना भी हमें ही करना होता है। अगर आपके अंदर आत्मविश्वास है। आप अपने आप से प्यार करते हैं। आपके अंदर सामाजिक कौशल है; तो यकीन मानिए आप अपने जीवन के सारी कठिन परिस्थितियों में से निकल जाएंगे। लेकिन, इसके लिए केवल एक शर्त है कि - आपको हमेशा खुश रहना होगा। इसके पश्चात आप अपने जीवन से सारी नकारात्मकता को बाहर फेंक देंगे।
दोस्तों आप ही मुझे बताइए - क्या आप ऐसे व्यक्ति के साथ रहना पसंद करेंगे; जो हमेशा उदास और दुखी रहता हो? यकीनन ऐसे व्यक्ति को कोई पसंद नहीं करता। क्योंकि, अगर उस व्यक्ति के साथ कोई बैठता है; तो वह भी दुखी हो जाता है। कोई भी व्यक्ति अपने आप को दुखी करना पसंद नहीं करता।
दोस्तों हमने देखा है - लोग ऐसे लोगों को पसंद करता है; जो हर सिचुएशन में खुश रहने का हुनर जानते हैं। ऐसे लोग, लोगों के लिए एक प्रेरणा होते हैं। लोग उन्हें पसंद करते हैं। उनके साथ रहना चाहते हैं।
तो दोस्तों, आज से ही अपने दुखड़े सुनाना और दुखी रहना बंद कर दें और हर सिचुएशन में खुश रहने का हुनर सीख ले।
हमेशा कुछ नया सीखने की आदत डाल लें
जो लोग एक आकर्षक व्यक्तिमत्व बनाना चाहते हैं। उनके लिए यह बहुत जरूरी है कि - वह हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहें। क्योंकि, जिन लोगों के पास नॉलेज होता है; वह लोग सभी को पसंद होते हैं। ऐसे व्यक्ति के पास बैठने पर लोगों को कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। ऐसे व्यक्ति लोगों को आकर्षक लगते हैं।
जब आपके भीतर ज्ञान का भंडार भरा होता है; तो लोग आपकी दिल से कद्र करते हैं, आपको सम्मान देते हैं। इसी के साथ ऐसे लोग समाज के साथ कनेक्ट रहते हैं।
दोस्तों आप ही मुझे बताइए - अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल रहे हैं; जो 2 वर्ष पहले बहुत ही आकर्षक लग रहा था। लेकिन 2 वर्ष बाद उसने कुछ नया नहीं सीखा। वह आपको पहले जैसा ही लग रहा है; तो यकीनन आपका आकर्षण उस व्यक्ति में खुद ब खुद कम हो जाएगा। क्योंकि लोगों को हमेशा कुछ नया जानने की उत्सुकता होती है और वह व्यक्ति उसे पूरा नहीं कर पाता।
इसलिए यदि आप अपने व्यक्तिमत्व को आकर्षक बनाना चाहते हैं; तो आज से ही कुछ न कुछ नया सीखना शुरू कर दें। यह आदत आपको एक बेहतर पर्सनालिटी के साथ जीवन में अनेक फायदे भी देती है।
खुद को स्टाइलिश बनाए
स्टाइलिश का कांसेप्ट क्या है? इस बात को सर्वप्रथम आप समझे। स्टाइलिश बनने का मतलब यह नहीं है की, आप दिखावा करते फिरे। इसका मतलब यह भी नहीं कि - आप छोटे छोटे कपड़े पहने। हां! ड्रेसिंग सेंस होना चाहिए। लेकिन, यह भी स्टाइलिश बनने के लिए सबसे बाद में आने वाला पॉइंट है।
अगर आप अपने आप को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं; तो आपको अपने शरीर का ख्याल रखना होगा। अपने शरीर को फिट करना होगा। नियमित रूप से व्यायाम करके अच्छे भोजन का सेवन करना होगा। इसके पश्चात आपका शरीर आकर्षण बन जाएगा।
सादा रहन-सहन सभी को पसंद होता है। इसलिए ज्यादा दिखावा नहीं करना चाहिए। आप ऐसे कपड़े पहने जो आपके साथ-साथ लोगों को भी पसंद हो। आपकी बॉडी लैंग्वेज से आप अभिमानी हो इस बात का पता चलना चाहिए। अपने आप को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए और हां बहुत जरूरी दैनिक तौर पर सुबह स्नान करना चाहिए। 😂😂😂
हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहें
दोस्तों आकर्षन और पसंद यह दोनों अलग-अलग चीज होती हैं। लोग आपको देखकर आकर्षित होते हैं; इसका तात्पर्य यह नहीं कि, लोग आपको तुरंत पसंद करते हैं। आप एक अच्छे व्यक्ति तभी बन सकते हैं। जब आपका लोगों के प्रति एक बेहतरीन व्यवहार होगा। एक अच्छा इंसान वही कहलाता है; जिसके भीतर इंसानियत कूट-कूट के भारी होती है।
लोगों को अपनी ओर आकर्षित करवाना और लोगों को खुद को पसंद करवाना, यह एक अलग बात है। यदि आप चाहते हैं कि - लोग आपको दिल से पसंद करें; तो आपको हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार रहना होगा। वह मदद भी आपकी निस्वार्थ होनी चाहिए। किसी स्वार्थ में आकर अगर आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे; तो लोग आपको स्वार्थी समझने लगेंगे।
एक आकर्षक व्यक्तिमत्व वाला व्यक्ति जरूरतमंदों की हमेशा सहायता के लिए तत्पर रहता है। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि - जरूरतमंदों की सहायता करने पर कोई उसे पसंद कर रहा है या नहीं। लेकिन वह ऐसा करके अपने आत्मसम्मान में सुधार करते हैं। इंसान है, इंसानियत दिखाइए और निस्वार्थ रूप से जरूरतमंदों की मदद कीजिए। यही तो एक अच्छे व्यक्तिमत्व वाले आकर्षक व्यक्ति की पहचान होती है।
हमेशा ईमानदार रहें
एक आकर्षक व्यक्तिमत्व बनाने के चक्कर में आप मीठी मीठी बातें तो कर लेते हैं; जो लोगों को पसंद है। आपकी शारीरिक खूबसूरती भी अच्छी है; जिस वजह से लोग आपसे आकर्षित होते हैं। लेकिन, केवल इतना ही काफी नहीं है। जो लोग आप की ओर आकर्षित होते हैं, जो लोग आपको पसंद करते हैं, उनकी नजर में आप एक ईमानदार और भरोसे लायक व्यक्ति होनी चाहिए। आप जो कहते हैं, उसे पूर्ण करते हैं; यह उन्हें विश्वास होना चाहिए।
आप बहुत ही ज्यादा आकर्षित दिखते हैं, आप मीठी-मीठी बातें करते हैं; लेकिन, आप झूठ बोलते हैं, आप लोगों के प्रति ईमानदार नहीं रहते; तो कुछ समय तक लोग आपके साथ जुड़े रहेंगे। लोग आपको पसंद करेंगे। लेकिन उसके बाद क्या? उसके बाद लोग आपको धोखेबाज समझकर आपको छोड़कर चले जाएंगे और आप से नफरत भी करने लगेंगे।
इसलिए दोस्तों एक आकर्षक व्यक्तिमत्व वाले व्यक्ति की पहचान यही है कि - वह सबके प्रति ईमानदार और भरोसे लायक व्यक्ति होता है। इसी वजह से तो लोग उसे पसंद करते हैं, दिल से कद्र भी करते हैं। ऐसे व्यक्ति के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार होते हैं।
अपने आप को अनुशासित करना सीख लें
"अनुशासन" यह एक ऐसा शब्द है; जो आपकी जिंदगी बदल सकता है। अगर आप अपने आप को अनुशासित करना सीख जाते हैं; तो न केवल आप एक अच्छी पर्सनालिटी बल्कि अपने जीवन में एक कामयाब इंसान भी बन सकते हैं।
जब आप अपने आप को अनुशासित करना शुरू कर देते हैं। उसके पश्चात आपने जो तय किया है; उसे पूर्ण करके ही आपको चैन मिलता है। ऐसे व्यक्ति लोगों के लिए प्रेरणा साबित होते हैं। ऐसे इंसान को जिंदगी में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
दोस्तों यदि आप अपने आप को अनुशासित नहीं करते यानी आप जो बोलते हैं; वह करते ही नहीं। तो लोग आपको हवा हवाई (झूठ बोलने वाला) समझेंगे। भले ही आप आकर्षक हो, मीठी-मीठी बातें करते हो। लोग आपकी बात एक कान से सुनकर दूसरे कान से छोड़ देंगे। अगर आप ऐसा नहीं चाहते; तोअपने आप को अनुशासित बनाए। यह आपको एक अच्छा पर्सनालिटी तो देगा ही; साथ ही आपको जीवन में सफल भी कर देगा।
दोस्तों ऊपर हमने आपको जो भी बातें बताई है। अगर आप उसका सही ढंग से पालन करते हैं; तो यकीनन आप अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बना सकते हैं।
आपको बता दें - जो व्यक्ति अपने पर्सनालिटी को आकर्षक करना चाहता है। इसका तात्पर्य यह है कि - वह अपने जीवन में अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए पहला कदम उठा रहा है। इससे यह पता चलता है कि - आप अपने लक्ष्य को लेकर कितना ज्यादा सीरियस है। अगर आप अपनी पर्सनालिटी को आकर्षक बना लेते हैं; तो यकीनन आप एक सफल व्यक्ति बनने में कामयाब जरूर हो जाएंगे।
उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और इसे आप अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर साझा करेंगे। इसी के साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे। क्योंकि, दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।
Very nice post... love it😍😍
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें