एग्जाम की तैयारी कैसे करें? आज के प्रतिस्पर्धात्मक जमाने के हिसाब से किसी भी विद्यार्थी के लिए एग्जाम की तैयारी करना थोड़ा कठिन होता है। एग्जाम में अपने आप को साबित करने के लिए विद्यार्थियों को काफी मेहनत और पढ़ाई करने की आवश्यकता होती है। लेकिन परीक्षा की तैयारी करते समय विद्यार्थियों के मस्तिष्क में पढ़ाई के अलावा डर और कन्फ्यूजन भी होता है। जिस वजह से वह अपना शत-प्रतिशत नहीं दे पाते। आज की यह पोस्ट आपको एग्जाम की तैयारी करते समय कौन-कौनसी महत्वपूर्ण बातों पर ख्याल रखना चाहिए? के बारे में जानकारी दे रही है। जिसके पश्चात आप किसी भी एग्जाम की तैयारी बेहतरीन ढंग से करके सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
![]() |
एग्जाम की तैयारी के लिए 10 महत्वपूर्ण टिप्स |
दोस्तों आमतौर पर जब हम एग्जाम की तैयारी करते हैं; तो सिलेबस पढ़कर नोट्स बनाते हैं। एग्जाम के पैटर्न की जानकारी प्राप्त करके, एग्जाम में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं? के हिसाब से अपने जवाब तैयार करते हैं। हालांकि, बहुत कम विद्यार्थी इस तरह से एग्जाम की तैयारी करते हैं। क्योंकि बहुत से ऐसे विद्यार्थी हैं; जिनका पढ़ने में मन नहीं लगता। वह जब पढ़ाई करने का सोचते हैं; तो उनका दिमाग उन्हें कल पढ़ने के लिए कहता है। ऐसे ही दिन गुजरते जाते हैं और एग्जाम का दिन निकट आ जाता है। इस वजह से ऐसे विद्यार्थी को एग्जाम की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। जिस वजह से एग्जाम में उसके सही नतीजे नहीं मिलते।
क्या होगा? अगर आपको इस तरह की परेशानी से बचने और कम समय में एग्जाम की अच्छी तैयारी करने का तरीका पता चल जाए। जिस से आप वक्त रहते कम समय में सही ढंग से एग्जाम की तैयारी कर सकें। हां! हम जानते हैं, आप एग्जाम में अच्छे मार्क्स और स्कोर करना चाहते हैं। इसलिए आपके अंदर एग्जाम की तैयारी के लिए 10 महत्वपूर्ण टिप्स जानने की उत्सुकता है। यकीनन, यही तो एक अच्छे विद्यार्थी की पहचान होती है। जहां विद्यार्थी को कुछ सीखने और समझने का मौका मिले; वहां वह अपनी उत्सुकता दिखाएं।
स्कूल कॉलेज आदि में होने वाले एग्जाम या अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं; फिर भी नीचे दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स आपके लिए कारगर साबित होंगे।
एग्जाम की तैयारी कैसे करें? 10 महत्वपूर्ण टिप्स
आज के प्रतिस्पर्धात्मक जमाने में किसी भी स्टूडेंट के लिए सफलता हासिल करना आसान नहीं है। इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होती है। क्योंकि, शिक्षा क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ चुकी है। आजकल विद्यार्थी किसी भी परीक्षा में पास तो हो जाते हैं। लेकिन, जिस तरह के नतीजे कि उन्हें उम्मीद रहती है; वह नहीं मिल पाती। इसका मुख्य कारण है; एग्जाम की तैयारी करते समय जरा-सी चूक।
इस स्पर्धात्मक जमाने में अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने आप को साबित करना चाहता है; तो इसके लिए उस विद्यार्थी को एग्जाम की सही तरीके से तैयारी करने की आवश्यकता होती है। हालांकि, कई सारे ऐसे विद्यार्थी हैं; जिन्हें एग्जाम में अच्छे अंक चाहिए। लेकिन, एग्जाम की तैयारी कैसे करें? यह उनके लिए परेशानी का विषय बन जाता है।
तो दोस्तों अब परेशान होना छोड़ दीजिए। क्योंकि, हम लेकर आ चुके हैं - एग्जाम की तैयारी के लिए 10 बेहतरीन टिप्स। जिसके पश्चात आप अपने एग्जाम की तैयारी को आसान बना सकते हैं।
पढ़ाई शेड्यूल तैयार करें
बिना किसी शेड्यूल के आप एग्जाम की तैयारी नहीं कर पाएंगे। क्योंकि जब आपको रास्ता ही नहीं पता होगा; तब आप अपनी मंजिल की ओर कैसे बढ़ पाएंगे? एग्जाम के लिए शेड्यूल बनाना यानी अपने आप को सफल होने के लिए रास्ता दिखाना होता है।
एग्जाम की तैयारी के लिए जब आप शेड्यूल तैयार करते हैं; तब आपको कौन से विषयों को कब कवर करना है? कौन से विषय आपके लिए कठिन या सरल है? किस विषय के लिए कितना समय देना है? आदि का विचार करते हुए अपने exam preparation schedule को तैयार करना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि - अपने बनाए गए शेड्यूल के अनुसार ही आपको अपनी एग्जाम की तैयारी करनी है। किसी भी हाल में अपने शेड्यूल पर टिके रहना है।
दोस्तों एक विद्यार्थी जो चाहे वह कर सकता है। लेकिन, इसके लिए उसके अंदर चाहत होनी चाहिए। इसीलिए पूरी चाहत से अपने शेड्यूल को बनाएं और पूरी लगन के साथ बनाए गए शेड्यूल को फॉलो करें। यक़ीनन, सफलता आपकी राह देख रही है।
पढ़ाई से संबंधित सभी Study Materials इकट्ठा कर ले
एग्जाम की तैयारी के लिए जब आप शेड्यूल तैयार कर लेते हैं और अपने शेड्यूल को फॉलो करने लगते हैं। ऐसे में कभी आपको लगता है कि - मेरे पास पाठ्यपुस्तक, नोट्स या अन्य कोई स्टेशनरी इनमे से कुछ एक नहीं है। जिस वजह से आप परेशान हो जाते हैं और आपका मन भटक जाता है। यही कारण होता है कि, विद्यार्थी अपने शेड्यूल को सही ढंग से फॉलो नहीं कर पाते।
दोस्तों जब हम कुछ अच्छा कर रहे होते हैं। तब हमारा दिमाग हमें राह से भटकाने की कोशिश करता है। पढ़ाई के दौरान, अक्सर हमारे पास कौन-से स्टडी मैटेरियल नहीं है? का विचार दिमाग में आता है। यह विचार हमें अपने शेड्यूल से भटकने की कोशिश करता है।
दोस्तों, ऐसा आपके साथ ना हो। इसलिए सुनिश्चित करें कि, पढ़ाई से संबंधित सभी स्टडी मैटेरियल जैसे पाठ्य पुस्तकें, नोट्स और स्टेशनरी आपके पास उपलब्ध है। भले ही यह बात आपको छोटी लग रही हो। लेकिन यकीन मानिए - एग्जाम की तैयारी के लिए यह भी बहुत जरूरी है।
संभव होने वाले लक्ष्य निर्धारित करें
एक ही बार में पूरा टॉपिक पढने पर संभव है कि, हमें कुछ कुछ टॉपिक समझ ना आए। इसीलिए टॉपिक को जितना हमें संभव है; उसके अनुसार छोटे-छोटे भागों में विभाजित कर पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से हमें हमारी प्रोग्रेस का भी पता चलता है; की हम कितनी जल्दी किसी टॉपिक को समझ सकते हैं। जिस वजह से हम कॉन्फिडेंट होते जाते हैं।
मान लीजिए दोस्तों की, अगर आप किसी टॉपिक को आधे से 1 घंटे तक पढ़ते हैं। पश्चात आपको कुछ समझ नहीं आता। इससे आपका परेशान हो जाना, उब जाना और आपका कॉन्फिडेंस काम हो जाना आदि समस्या होती है। एग्जाम की तैयारी के लिए इस तरह की सिचुएशन नुकसानदेह होती है।
इसीलिए जितना आपसे संभव है; उतना ही लक्ष्य निर्धारित करें। उस लक्ष्य को प्राप्त करें। अपनी कुशलता को समझे और अपने लक्ष्य को बढ़ाते रहें।
पढ़ाई करने का तरीका बदलें
अक्सर हम कई विद्यार्थियों को देखते हैं; जो पढ़ाई करते समय पुस्तक पढ़ते-पढ़ते हाइलाइटर से उपयोगी लगने वाले टॉपिक को हाईलाइट करते हैं। पढ़ाई करने का यह तरीका बिल्कुल गलत है। क्योंकि इस तरह हम कई सारे टॉपिक को हाईलाइट तो कर देते हैं। लेकिन समझने का प्रयास नहीं करते।
कोई भी टॉपिक आपको तब समझ में आता है; जब आप उसके बारे में पढ़ते हैं। पश्चात, सारांश लिखते हैं, नोट्स बनाते हैं, उस टॉपिक के बारे में किसी के साथ चर्चा करते हैं।
अगर आप भी हाइलाइटर का उपयोग करके उपयोगी टॉपिक पर हाईलाइट कर रहे हैं; तो आज ही ऐसा करना छोड़ दें। इसके विपरीत उपयोगी लगने वाले टॉपिक को पढ़े, पढ़ने के पश्चात जो भी पढा है; उसे सारांश में लिखें, उसके लिए नोट्स बनाए। हाँ! हो सके तो अपने मित्र के साथ उस टॉपिक पर चर्चा करें।
अगर आपकी समस्या है कि, आपका कोई मित्र आपके साथ पढ़ाई से संबंधित कोई टॉपिक पर चर्चा नहीं करता। तो इसका भी आसान सा समाधान है। आप आईने के सामने खड़े होकर खुद के साथ टॉपिक पर चर्चा कर सकते हैं। ऐसा करने में आप बिल्कुल भी शर्माना नहीं। क्योंकि ऐसा करने वाले केवल आप अकेले नहीं। बहुत सारे लोग खुद से बातें करते हैं और खुद से बातें करने वाले लोग इंटेलिजेंट होते हैं। उनका मस्तिष्क आम इंसान के मुकाबले अधिक तेजी से कार्य करता है। ऐसे लोग कभी डिमोटिवेट नहीं होते। क्योंकि, उनमें अपने आप को मोटिवेट करने की कला होती है।
आवश्यकता के अनुसार study resources को अपनाए
दोस्तों कई बार ऐसा होता है कि - कोई टॉपिक हमें समझ नहीं आता। ऐसे में उस टॉपिक को बेहतर ढंग से समझने के लिए हमें अपने study resources बढ़ाने की आवश्यकता होती है। ऐसे में आप उस टॉपिक को बेहतर तरीके से समझने के लिए अन्य पाठ्यपुस्तक, ऑनलाइन ट्यूटोरियल, वीडियो या स्टडी वेबसाइट जैसे विभिन्न study resources का उपयोग कर सकते हैं।
तो दोस्तों, एग्जाम की तैयारी करते समय अगर कोई टॉपिक आपको समझ नहीं आ रहा है; तो उस टॉपिक को किसी भी अन्य study resource की मदद से समझ लेना ही समझदारी है। ऐसे समय में टॉपिक को टालने से बचें।
पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर का अध्ययन करें
जब आप पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर या नमूना प्रश्नपत्रिकाओं के साथ अपना अध्ययन पूरा करते हैं; तो इससे आपको परीक्षा का प्रारूप समझने में मदद मिलती है। आप इस बात को अच्छी तरह से समझ पाते हैं कि, एग्जाम में किस प्रकार के प्रश्न आ सकते हैं? इसके पश्चात आप उस हिसाब से अपनी तैयारी करने के लिए तैयार हो जाते हैं।
एग्जाम की तैयारी के दौरान अपने आप को टेस्ट करने के लिए पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर को सॉल्व करना आपकी तैयारी को और ज्यादा मजबूत बनाता है। आप अपने आप को परख पाते हैं की, आप कहां गलती कर रहे हैं? इस बात का पता चल जाने पर आप उस वक्त रहते सुधार कर आप अपने आप को बेहतर कर पाते हैं।
अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें
एग्जाम की तैयारी के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य पर भी पर्याप्त रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि, अगर आपका स्वास्थ्य आपका साथ नहीं देता; तो आप एग्जाम की तैयारी सही ढंग से नहीं कर पाएंगे।
इसीलिए एग्जाम की तैयारी के लिए बनाए गए शेड्यूल में पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और नियमित रूप से व्यायाम आदि को भी जोड़ें। ताकि आप शरीर और दिमाग दोनों से स्वस्थ बने रहे।
पढ़ाई करते समय टॉपिक को समझना और याद रखना होता है। यह आप तब कर पाते हैं; जब आपका मन प्रसन्न होता है। आपका मन तब प्रसन्न होता है; जब आप का स्वास्थ्य ठीक होता है। आपके स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए आप उचित सभी विकल्प अपनाए। ताकि, एग्जाम की तैयारी करते समय कोई खलल उत्पन्न ना हो।
रटने की आदत छोड़ दें
दोस्तों कहां जाता है कि - रटी हुई विद्या किसी काम की नहीं होती। क्योंकि वह आपको कुछ समझाती नहीं है। अगर आप किसी टॉपिक को लंबी अवधि से पढ़ रहे हैं; या लगातार अध्ययन कर रहे हैं; तो यह रटने से अधिक प्रभावी साबित होता है। ऐसा करने से एग्जाम के एक रात पहले रटने की कोई जरूरत नहीं होती।
दोस्तों दो तरह के विद्यार्थी होते हैं; एक विद्यार्थी वह जो - केवल एग्जाम के लिए पढ़ाई करते हैं। ऐसे विद्यार्थी अक्सर टॉपिक को रटते हैं। दूसरे तरह के विद्यार्थी वह होते हैं; जो टॉपिक को समझते हैं। वह केवल एग्जाम के लिए पढ़ाई नहीं करते। इस तरह के विद्यार्थी टॉपिक का लंबे समय से लगातार अध्ययन करके अपने आप को मजबूत बनाते हैं। अब आप ही तय करें कि, आप एग्जाम की तैयारी केवल एग्जाम को क्लियर करने के लिए कर रहे हैं; या अपने आप को मजबूत बनाने के लिए।
मन को भटकने से रोके / Minimize Distractions
पढ़ाई शांत वातावरण में ही होनी चाहिए। अगर कोई विद्यार्थी शांत, प्रेरक और ऊर्जावान जगह पर बैठकर पढ़ाई करता है; तो उसके समझने और याद रखने की क्षमता बढ़ जाती है। हम एकांत जगह पर एकाग्र होकर अच्छे से पढ़ाई कर सकते हैं। जब हम एकांत में होते हैं; तब हमारा मन स्थिर होता है।
पढ़ाई करते समय घर में शांति का माहौल बनाए रखें। यदि यह मुमकिन नहीं हो पा रहा है; तो किसी शांत माहौल में पढ़ाई के लिए चले जाए। अशांत जगह पर पढ़ाई करने से आपका मन स्थिर न होगा। पश्चात, पढ़ा हुआ सब व्यर्थ हो जाएगा।
सबसे महत्वपूर्ण बात - पढ़ाई के दौरान अपने मोबाइल फोन को बंद कर दें। अगर आप फोन बंद नहीं कर सकते; तो अपने मोबाइल फोन से भटकाने वाले सोशल मीडिया ऐप डिलीट कर दें।
दोस्तों यह अनुभव आपको भी हुआ होगा। जब आप किसी सोशल मीडिया पर Reel देखते हैं; तब आपको लगता है कि - यह आखिरी Reel है। इसके बाद हम Reel नहीं देखेंगे। लेकिन आप एक के बाद एक Reel देखते चले जाते हैं। जिसमें आपका वक्त बहुत ज्यादा तेजी से खत्म हो जाता है। अगर इस तरह के एप्लीकेशन का उपयोग आप भी अपने मोबाइल में कर रहे हैं; तो एग्जाम की तैयारी के दौरान पढ़ाई करते समय ऐसे सोशल मीडिया ऐप को मोबाइल में रखना आपको भटकाने का कार्य कर सकता है।
इसलिए दोस्तों उन सभी चीजों से दूर रहे; जो आपको एग्जाम की तैयारी के दौरान पढ़ाई करते समय आपके मन को भटका सकते हैं।
अपना परीक्षण करते रहे
समय-समय पर खुद का परीक्षण करना। यह आपको मजबूत बनाता है। एग्जाम की तैयारी के दौरान अपनी समझ का आकलन करने के लिए पढ़े हुए टॉपिक पर नियमित रूप से खुद ही प्रश्न पूछे और जवाब दें। स्वयं-मूल्यांकन से आप अपने उन कमजोर कड़ियों को पहचान सकेंगे; जिन पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
पढ़े हुए टॉपिक पर प्रश्नोत्तरी करने से टॉपिक को समझने में और उसे लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलती है। वह टॉपिक आपको आपके प्रश्नों की वजह से याद रहता है। यह बहुत जरूरी है कि, एग्जाम की तैयारी के दौरान आप अपना मूल्यांकन प्रतिदिन करें।
दोस्तों हमने आपके ऊपर एग्जाम की तैयारी के लिए 10 महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं; नीचे हम आपको दो बोनस टिप्स दे रहे हैं।
आवश्यकता होने पर मदद ले
दोस्तों पढ़ाई के दौरान कभी-कभी ऐसे टॉपिक आ जाते हैं; जिन्हें समझना जरा कठिन होता है। यदि आपको भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़े; तो मदद मांगने से बिल्कुल भी संकोच न करें। उस टॉपिक को अपने शिक्षकों, मित्रों या ऑनलाइन वीडियो, ब्लॉग, आर्टिकल आदि की मदद से समझ लें।
अगर आप अपने एग्जाम की तैयारी की बुनियाद मजबूत बनाना चाहते हैं; तो आपको अपने सभी शंकाओं का समाधान उचित समय पर करना होगा।एक बेहतरीन विद्यार्थी अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए किसी से भी मदद मांगने से नहीं शर्माता।
यह बात हमेशा याद रखें - शंकाओं को पालने से आप कमजोर हो जाएंगे। शंकाओं को दूर करने से आपका ज्ञान बढ़ेगा और आप मजबूत हो जाएंगे।
तनाव मुक्त रहे
दोस्तों आप मुझे बताइए - आप किसी भी काम में अपना शत प्रतिशत कब लगा सकते हैं? जब आप तनाव युक्त होंगे तब या तनाव मुक्त होंगे। यकीनन, जब आप तनाव मुक्त होंगे; तब आप अपना शत प्रतिशत लगाकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
एग्जाम का तनाव होना, एक आम बात है। लेकिन जिस तनाव का हमें कोई फायदा ही नहीं; उस तनाव को लेकर हम अपना नुकसान क्यों करें?
एग्जाम के तनाव की वजह से हम अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में नहीं लगा पाते। अगर आपका ध्यान पढ़ाई में नहीं होगा। तब आप अपने एग्जाम की तैयारी सही ढंग से कैसे कर पाएंगे? इसीलिए किसी भी प्रकार का तनाव एग्जाम की तैयारी करते समय अपने आप पर बिल्कुल भी हावी न होने दें। आप उन सारी चीजों को अपनाए जो आपको तनाव से दूर रखती हैं।
दोस्तों प्रभावी रूप से एग्जाम की तैयारी करने के लिए आपका समय और आपका समर्पण इन दोनों की बहुत आवश्यकता होती है। इसलिए जितना जल्दी हो सके अपने एग्जाम की तैयारी शुरू करें। पॉजिटिव दृष्टिकोण के साथ तैयारी को आगे बढ़ाते रहे। किसी भी कारण एग्जाम की तैयारी को बीच में ना छोड़े। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आने वाले एग्जाम के लिए आपको शुभकामनाएं!
उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और इसे आप अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर साझा करेंगे। इसी के साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे। क्योंकि, दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।
Really it's very helpful for all those who preparing for exam. Love from UP ❤️
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें