अमीर कौन नहीं बनना चाहता? हर कोई चाहता है कि, उसके पास बहुत सारा पैसा हो, बहुत सारी संपत्ति हो, घर हो, जायदाद हो। लेकिन, यह भी उतना ही सच है कि; यह हर किसी के जीवन में नहीं आ पाता। आखिर क्या वजह है? कि, ज्यादातर लोग अमीर नहीं बन पाते। आज की यह पोस्ट आपको इसी संबंध में संपूर्ण जानकारी दे रही है।

आखिर क्यों? ज्यादातर लोग जीवन में अमीर नहीं बन पाते - Technical Prajapati
लोग अमीर क्यों नहीं बन पाते?

दोस्तों हम अपने आसपास बहुत सारे ऐसे लोगों को देखते हैं; जो कई वर्षों से नौकरी कर रहे हैं। लेकिन, आज भी उनकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार नहीं हो पाया है। हां! ऐसा नहीं है कि, वह बहुत ज्यादा गरीब है; ठीक-ठाक है। लेकिन अमीरी का स्वाद उन्होंने अभी चखा नहीं है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हमारे सामने दिखाई देते हैं; जो दो-तीन साल पहले बहुत ज्यादा गरीब थे। लेकिन, आज वह अमीर बन चुके हैं। बहुत कम लोग आपको मिलेंगे; जो अपनी गरीबी रेखा को पार करके अमीरी रेखा पर राज करते हैं।

क्या आपने कभी सोचा है? ज्यादातर लोग अपने जीवन में अमीर क्यों नहीं बन पाते? क्या हर कोई अपने जीवन में अमीर नहीं बन सकता? क्या गरीब लोग आलसी होते हैं? क्या गरीब लोगों की सोच अलग होती है? क्या गरीब लोग मेहनत नहीं करते? या फिर गरीब लोगों का नसीब खराब होता है? आगे पोस्ट में हम इन सभी बातों पर चर्चा जरूर करेंगे। खैर, विषय में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं; गरीब लोग अमीर क्यों नहीं बन पाते?

Garib Log Amir Kyon Nahin Ban Pate?

यह एक बहुत बड़ा मुद्दा है। इसके बहुत सारे कारण हो सकते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में अमीर बनना चाहते हैं; तो आपको अपनी गरीब मानसिकता को दूर करना होगा। नीचे हम आपको बता रहे हैं; आखिर क्या वजह है? कि, ज्यादातर लोग जीवन में अमीर नहीं बन पाते।

Naukri Par Vishwas Karna

नौकरी पर विश्वास करना गरीब लोगों की यह मानसिकता उन्हें कभी अमीर नहीं होने देती। गरीब सोचता है कि, मैं रोज नौकरी पर जाता हूं और रोज पैसे कमाता हूं। लेकिन, आप ही मुझे बताइए दोस्तों, वह महीने के कितने रुपए कमा लेते होंगे? 15 से 20 हजार साल के यूँ ही कुछ 1.8 लाख से 2.4 लाख। क्या वे इस तरह से अगले 10 साल में अमीर बन जाएंगे? चलिए 15 साल में भी क्या वह अमीर बन जाएंगे? इसका सीधा जवाब निकलता है नहीं। क्योंकि नौकरी करके आप सिर्फ अपना पेट भर सकते हैं। अमीर नहीं बन सकते।

जो लोग अमीर बनना चाहते हैं; उन्हें नौकरी करना पसंद नहीं होता। वह 9:00 से 5:00 की नौकरी नहीं करना चाहते। अगर आप भी अपने जीवन में अमीर बनना चाहते हैं; तो आपको अपना खुद का बिजनेस शुरू करना होगा। ऐसा बिजनेस जिसमें आपकी कमाई की कोई लिमिट ना हो।

जैसे आप नौकरी करते हैं; तो केवल 9:00 से 5:00 तक किए गए काम के लिए आपको पैसे मिलते हैं। अगर आप अगले दिन नौकरी पर जाएंगे; तो कल किए गए काम की कोई वैल्यू नहीं होगी। यदि आप अगले दिन कुछ काम नहीं करेंगे; तो आपको पैसे नहीं मिलेंगे। लेकिन जब आप बिजनेस करते हैं; तो आपके द्वारा किया गए काम की हमेशा वैल्यू होती है। वह काम हमेशा आपके साथ जुड़ा होता है। बिजनेस में पुराने दिनों में किए गए काम के बदले भी हमें पैसे मिलते हैं।

दोस्तों अब यह निर्णय पूर्ण रूप से आपके ऊपर छोड़ देते हैं; कि आप आगे क्या करना चाहते हैं? 9 से 5 की नौकरी या अपना कोई बिजनेस। हम कोई जबरदस्ती नहीं कर रहे हैं। अगर आप 9 से 5 की नौकरी में खुश हैं; तो आप अपनी नौकरी को एंजॉय कीजिए।

Pressure Me Aakar Carrier Ka Chunav

हम गरीब हैं। हमें, कैरियर क्या होता है? कभी बताया ही नहीं गया। हमने भी यह सोच लिया कि, यह तो हमारे औकात से बाहर की बात है। इससे हमको क्या लेना देना? हमारे लिए करियर का मतलब केवल नौकरी करना ही होता है?

एक तो पहले से घर में गरीबी और कमाई का कोई स्त्रोत नहीं। इस वजह से समाज और माता-पिता के दबाव में आकर हम 10 से 15 हजार की नौकरी चुन लेते हैं। लेकिन, जैसे-जैसे समय बीतता है; वैसे वैसे वह काम हमारे लिए इतना जरूरी हो जाता है; कि हम उसी में फंसे रह जाते हैं।

ऐसा नहीं होता कि, हमारे पास कैरियर बनाने के लिए कोई विकल्प नहीं होता। हम भी कई सारे विकल्पों के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। लेकिन, अपनी और अपने घर की जरूरतों को पूरा करने के चक्कर में हम कभी गरीबी की रेखा से ऊपर निकलने के बारे में सोचते ही नहीं। यही मानसिकता हमें गरीब और गरीब बना देती है।

जो लोग अमीर बनने का सपना देखते हैं। वह अपना करियर उस चीज में बनाते हैं; जिसमें उनका नॉलेज और दिलचस्पी होती है। किसी के दबाव में आकर कोई भी काम नहीं करते।

दोस्तों यहां पर आप सोच रहे होंगे कि, घर में कमाई का कोई स्रोत नहीं है और हम दबाव में आकर नौकरी कर रहे हैं। घर के लिए तो नौकरी करना भी जरूरी है। लेकिन आप तो 9 से 5 की नौकरी कर रहे हैं ना। बाकी का समय तो आपको अपने करियर के बारे में सोचने के लिए है ना। तो उस समय में आप अपने करियर पर ध्यान क्यों नहीं देते। घर जरूरी होता है; लेकिन उससे भी जरूरी आपका कैरियर है। नहीं तो आप हमेशा नौकरी करते ही रह जाएंगे और कभी भी अमीर नहीं बन पाएंगे।

Shuruwat Se Pahle Asafalta Ka Sochana

अब आपके घर की स्थिति भी अच्छी है। आप पर कोई दबाव भी नहीं डाल रहा। आप अपने करियर का चुनाव करने के लिए स्वतंत्र है। लेकिन फिर भी आपने ऐसे कई सारे लोगों को देखा होगा। जो किसी काम को शुरू करने से पहले ही कहते हैं; हमसे ना हो पाएगा। मैं यह नहीं कर पाऊंगा। दरअसल वह असफलता से डरते हैं। वह रिस्क लेने से डरते हैं। सच कहूं; तो ऐसे लोग कभी भी सफल नहीं बन सकते। जिन्हें अपने आप पर ही विश्वास ना हो।

असफलता का सोचना या असफलता से डरना आपको अमीर नहीं बनने देगा। जो लोग बहुत कम समय में अमीर बनना चाहते हैं; उन्हें पता होता है असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है। इसलिए अमीर मानसिकता वाले लोग रिस्क लेने से नहीं डरते और उन्हें अपने काम पर पूरा विश्वास होता है। भले ही वह फेल हो जाए। लेकिन हर नहीं मानते।

अमीर बनना इतना आसान नहीं है और हां इतना मुश्किल भी नहीं है। अगर आप अमीर बनना चाहते हैं; तो आपको थोड़ी हिम्मत जुटानी होगी, रिस्क लेना होगा। किसी भी काम को करने से पहले अपने अंदर आत्मविश्वास जगाना होगा कि, मैं इस काम को कर सकता हूं। अगर उस काम को करते समय असफल हो जाओ; तो अगली बार अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दुगनी रफ़्तार से कोशिश करो।

Asafal Logon Ki Salah Lena

अगर आप किसी असफल व्यक्ति की सलाह मानकर आगे बढ़ रहे हैं; तो रुक जाइए। आप सफल नहीं हो सकते। ज्यादातर लोग अपने जीवन में इसलिए अमीर नहीं बन पाते। क्योंकि, वह असफल लोगों की सलाह लेते हैं।

अरे भाई! मैंने आपसे कब कहा कि - आपको असफल लोगों से बात नहीं करनी है। मैंने तो आपसे कहा कि - आपको उनकी सलाह नहीं लेनी है। आप उनसे पूछ सकते हैं कि, आपने ऐसी कौन सी गलती की? जिस वजह से आप असफल हो गए। आपको उनकी गलती से सीखना है। जो लोग जीवन में सफल बनना चाहते हैं, अमीर बनना चाहते हैं; वह सफल लोगों को फॉलो करते हैं और असफल लोगों की गलतियों से सीखते हैं। अगर आप ने अपने अंदर इस तरह की आदत डाल ली; तो यकीन मानिए दोस्तों आप जीवन में बहुत आगे जाएंगे।

Paise Bachane Ki Aadat

मैं ऐसा तो नहीं कह रहा कि - आप बचत बिल्कुल भी न कीजिए। बिल्कुल! आप बचत कीजिए। लेकिन, क्या आपने यह सुना है? कि पैसे से पैसा बनता है। यह बहुत पुरानी कहावत है। लेकिन सच कहूं तो, गरीब मानसिकता वाले लोगों को यह बात समझ नहीं आती।

गरीब मानसिकता वाले लोग कम खर्च करते हैं और बचत पर ध्यान केंद्रित किए होते हैं। कमाई के बजाय बचत पर ज्यादा ध्यान देकर वह आज गरीबी का जीवन जी रहे हैं। वह कभी अपनी इनकम को बढ़ाने के बारे में सोचते ही नहीं। जैसा चल रहा है वैसा चलने दो। उसी में हम बचत करेंगे। क्या यह सही है? नहीं आज के जमाने के अनुसार क्या आपको यह सही लगता है? कितने पैसे बचा लेंगे आप? 10 साल में 10 लाख भी बचा पाएंगे। मुझे तो नहीं लगता। 10 से 15 हजार की नौकरी से तो यह मुमकिन नहीं।

अमीर मानसिकता वाले लोग जानते हैं; कि जितनी ज्यादा कमाई होगी उतनी ज्यादा बचत कर सकेंगे। इसीलिए वह आज पैसे बचाने के बजाय पैसे निवेश करते हैं और अपने कमाई को बढ़ाते हैं।

Apne Aap Ko Kam Naseeb Samajhna

क्या आपको कभी कोई ऐसा व्यक्ति मिला है? जो अमीर लोगों को देखकर कहता हो की यार यह कितना ज्यादानसीब वाला है! और जब उससे पूछो कि, तुम क्यों गरीब रह गए? तो वह कहता है कि - यार मेरा नसीब ही खराब है।

दोस्तों मैं कोरे कागज पर अंगूठा लगाकर आपसे कह सकता हूं कि, अगर आप भी अपने आप को बदनसीब समझ रहे हैं; तो यकीनन आप कभी भी जिंदगी में अमीर नहीं बन पाएंगे। क्योंकि, सफलता का किस्मत से कोई लेना-देना ही नहीं होता। मेहनत करके आप सफल बनते हैं। किस्मत से नहीं। मेहनत और भाग्य में कोई फर्क नहीं होता। वह एक दूसरे के पूरक है। अगर आप मेहनत करेंगे; तो आपकी भाग्य बदल जाएगा।

भाग्य के भरोसे बैठा रहने वाला व्यक्ति हमेशा गरीब रहता है और जो व्यक्ति अमीर बनना चाहता है; वह कभी भी भाग्य के भरोसे नहीं रहता। वह मेहनत करके अपने भाग्य को बदल देता है। इसीलिए इस वाक्य को अपनी जुबान से हटा दें कि, मैं भाग्यशाली नहीं।

Lakshya Nirdharit Na Karna

"लक्ष्य" एक ऐसा शब्द जिसकी प्राप्ति हो जाने पर हम सफल कहलाते हैं। लेकिन कुछ लोगों के जीवन का कोई मकसद नहीं होता। उन्हें अपने अतीत, वर्तमान और भविष्य की कोई चिंता नहीं होती। जिस वजह से वह हमेशा गरीब रह जाते हैं। क्योंकि, वह अपने जीवन में कभी भी अमीर बनने का सोचते ही नहीं।

लक्ष्य वह चीज है; जिसकी प्राप्ति वर्तमान में हम नहीं कर सकते। हमें ऐसे लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए। जिसके लिए हमें अपने जीवन में मेहनत करने के लिए प्रेरणा मिले। हर अमीर व्यक्ति अपने जीवन में ऐसे ही लक्ष्य निर्धारित करके मेहनत करता है। जब आप मेहनत करते हैं; तो आपकी कमाई बढ़ेगी। कमाई बढ़ने पर आप पैसे से और पैसा बना सकते हैं और अमीर बन सकते हैं।

Aamdani Atthanni Kharcha Rupaiya

यह बहुत पुरानी कहावत है - आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया। यह कहावत के अनुसार अगर आपकी जिंदगी चल रही है; तो सुधर जाइए दोस्तों। नहीं तो, आप जिंदगी में कभी भी अमीर नहीं बन पाएंगे। क्योंकि, इस तरह के लोग अपनी कमाई से ज्यादा खर्च करते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करना, घूमना-फिरना, उधार लेना आदि. ऐसे लोग जितना भी कमाते हैं; सब बर्बाद कर देते हैं। जिस वजह से ऐसे लोग जिंदगी में कभी अमीर नहीं बन पाते। वह अपने कमाई, खर्चे और उधारी चुकाने में ही जिंदगी खत्म कर देते हैं।

इसके विपरीत अमीर मानसिकता वाले लोग अपने आवश्यकता के अनुसार पैसे खर्च करते हैं और बचे हुए पैसे को निवेश करके और पैसे बनाते हैं।

Galti Na Manana

अपनी गलती ना मानने की आदत बहुत ज्यादा नुकसान देह होती है। अगर इस तरह की आदत आप में भी है; तो जल्दी ही इसे छोड़ दें। नहीं तो, यह आपके जीवन का एक हिस्सा बन जाएगी।

गलती ना मानने वाला व्यक्ति हर बार अपनी गलती को छुपाने के लिए कोई ना कोई बहाना बनाते हैं और वह इस जाल में फंसा रह जाता है।

इसके विपरीत जो लोग अपनी गलती मानकर उस गलती से सीखते हैं; वह लोग जीवन में आगे बढ़ते हैं।

Kuchh Naya Na Shikhna

दोस्तों सोनू शर्मा एक बहुत ही लाजवाब मोटिवेट स्पीकर है। उन्होंने अपने एक वीडियो के दौरान कहा था कि एक स्मार्टफोन भी अपने आप को बेहतर करने के लिए हर 2 महीने में अपडेट कर लेता है और हम हैं कि 5 साल 10 साल हो गए। अपने आप को अपडेटेड नहीं कर रहे हैं। स्मार्टफोन भी स्मार्ट होना चाहता है। लेकिन, हम स्मार्ट नहीं होना चाहते। उनका कहने का तात्पर्य था कि - हमें भी नई-नई चीज सीखनी चाहिए।

दोस्तों लेकिन आज हम क्या कर रहे हैं? हमें अपने जीवन में कोई भी बदलाव स्वीकार नहीं है। हमारा जीवन जैसे चल रहा है; हम वैसे ही चलने देते हैं। आज काम करके पैसे कमा रहे हैं; कल उड़ा देंगे। यही हमारी परंपरा हो गई है। हम दुनिया के साथ नई-नई चीज सीख कर पैसे कमाने के बारे में सोच ही नहीं रहे हैं; तो हम अमीर कैसे बन सकते हैं?

दोस्तों अमीर मानसिकता वाले लोग अपने पैसे को सही जगह निवेश करते हैं; चाहे वह पैसे नई-नई चीज़ सीखने के लिए ही क्यों ना निवेश करना पड़े। वह दुनिया के साथ चलते हैं और पैसे कमाने के लिए, अपने आप को अपडेटेड रखने के लिए अपने ज्ञान को बढ़ाते रहते हैं।

Atma Anushasan Ki Kami

आत्म अनुशासन की कमी हमें गरीब बनाने में महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। जिन लोगों में इसकी कमी होती है। वह हमेशा गरीब रह जाते हैं और यही कारण है कि ज्यादातर लोग अपने जीवन में अमीर नहीं बन पाते।

आत्म अनुशासन की कमी वाले लोग जब भी कोई काम हाथ में लेते हैं। उस काम को पूरा किए बिना ही छोड़ देते हैं। वह काम तो शुरू करते हैं पूरी जोर-शोरों से लेकिन उसे काम को बीच में ही बंद कर देना इस बात को दर्शाता है; कि, वह अपने आप को अनुशासित नहीं कर पा रहे हैं। आप ही बताइए क्या ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में अमीर बन पाएगा?

अमीर मानसिकता वाले लोग अपने आप को अनुशासित रखते हैं। जब वह किसी काम को अपने हाथ में लेते हैं; तो जब तक उस काम को पूर्ण नहीं कर लेते। तब तक उन्हें चैन नहीं मिलता। उनकी जुबान पत्थर की लकीर होती है। उन्होंने एक बार कह दिया कि - मुझे यह करना है और मैं यह करूंगा; तो चाहे जमाना यहां से वहां क्यों ना हो जाए; वह उस काम को करके ही मानते हैं।

अगर आपको भी जीवन में अमीर बनना है; तो अपने आप को अनुशासित बनाना होगा। इसकी शुरुआत आज ही करें। अमीर बनने के लिए ही नहीं बल्कि; अपनी जुबान की वैल्यू रखने के लिए भी आपका आत्मा अनुशासित होना बहुत जरूरी है।

तो दोस्तों अब आपको समझ में आ ही गया होगा कि - आखिर क्यों? ज्यादातर लोग अपने जीवन में अमीर नहीं बन पाते।

दोस्तों कहते हैं न की चाह है तो राह है। ऊपर दी गई सारी बातें कोई बड़ी बात नहीं है। बहुत छोटी-छोटी बातें हैं। अगर आप उन्हें सुधार लेते हैं; तो यकीनन आप अपने जीवन में अमीर बन सकते हैं। लेकिन आप यह न सोचिए कि - यह बहुत ज्यादा आसान भी होगा। क्योंकि, जब आप सफल बनना चाहते हैं; तो रुकावटें तो आपके जीवन में आएंगी ही। आपको अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके काँटों से भरे राह को भी फूल से भारी चादर बना देना है।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर साझा करेंगे। इसी के साथ आप कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे। क्योंकि, दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

और नया पुराने