महाद्वीप क्या है? पृथ्वी पर कुल कितने महाद्वीप हैं? हम किस महाद्वीप पर रहते हैं? ऐसे कई सारे सामान्य सवाल महाद्वीप पर पूछे जाते हैं? पृथ्वी का एक विस्तृत फैला हुआ भू-भाग जो समुद्र की वजह से अलग दिखाई देता है। जिसे आमतौर पर महाद्वीप कहा जाता है। आज की यह पोस्ट आपको पृथ्वी पर कुल कितने महाद्वीप हैं? जानकारी हिंदी में (How many continents are there on Earth? information in hindi) दे रही है।
![]() |
पृथ्वी पर कुल कितने महाद्वीप हैं? |
हमारा भारत देश एशिया महाद्वीप में होने के कारण हम एशिया महाद्वीप पर रहते हैं। इसी के साथ पृथ्वी पर कुल सात महाद्वीप है; जो कुछ इस प्रकार है : एशिया, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया।
हालांकि दोस्तों महाद्वीप को लेकर भू-वैज्ञानिकों के अलग-अलग मत होने के कारण लोगों के बीच कन्फ्यूजन तैयार हो जाता है; कि, आखिर पृथ्वी पर कुल कितने महाद्वीप है? आइए आपको बताते हैं - आखिर क्या वजह है कि, भू-वैज्ञानिक महाद्वीप पर अपने अलग-अलग मत रखते हैं?
महाद्वीप क्या है? भू-वैज्ञानिकों का विभिन्न मत
दोस्तों महाद्वीप को लेकर बहुत बड़ा कंफ्यूजन है। जिस वजह से इसकी परिभाषा करना आसान नहीं है। क्योंकि महाद्वीप को बयां करने के लिए कोई स्पष्ट मापदंड नहीं बनाया गया है। अलग-अलग सभ्यताओं और वैज्ञानिकों ने महाद्वीप की अलग-अलग परिभाषा दी है। हालांकि फिर भी यह बात साफ है कि - महाद्वीप धरती का एक बहुत बड़ा विस्तृत क्षेत्र होता है। जिसकी सीमाओं को आसानी से पहचाना जा सकता है।
![]() |
महाद्वीप का बदलता मॉडल - (छवि स्त्रोत : विकिपीडिया) |
दोस्तों महाद्वीप की संकल्पना क्लियर ना होने के कारण अलग-अलग सभ्यताओं और वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी पर चार / पांच / छ: / सात / आठ ऐसे अलग-अलग संख्याओं में महाद्वीप होने का मत रखा जाता है। हालांकि, अधिकतर लोग पृथ्वी पर सात महाद्वीप होने की बात पर भरोसा रखते हैं। इसी जानकारी को सर्वत्र मान्यता भी दी गई है; की पृथ्वी पर कुल 7 महाद्वीप हैं।
दोस्तों कुछ भू वैज्ञानिकों के अनुसार -
१. यूरोप और एशिया यह दो महाद्वीप एक ही है। इसे यूरेशिया कहा जाना चाहिए।
२. उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका यह दो अलग-अलग महाद्वीप ना मानकर इसे अमेरिका महाद्वीप मानना चाहिए।
३. यूरोप, एशिया और अफ्रीका महाद्वीप को जोड़कर यूराफ़्रेशिया मनाना चाहिए।
४. पृथ्वी पर आठ महाद्वीप : अफ्रीका, अंटार्कटिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमरीका, दक्षिण अमरीका और जीलैंडिया।
५ . पृथ्वी पर आठ महाद्वीप : अफ्रीका, अंटार्कटिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमरीका, दक्षिण अमरीका और भारतीय महाद्वीप।
६. पृथ्वी पर सात महाद्वीप : अफ्रीका, अंटार्कटिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, युरोप, उत्तरी अमरिका, दक्षिण अमरीका।
७. पृथ्वी पर सात महाद्वीप : अफ्रीका, अंटार्कटिका, भारतीय महाद्वीप, ऑस्ट्रेलिया, यूरेशिया, उत्तरी अमरिका, दक्षिण अमरीका।
८. पृथ्वी पर छः महाद्वीप : अफ्रीका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरेशिया, उत्तर अमरीका और दक्षिण अमरीका।
९. पृथ्वी पर छः महाद्वीप : यूरेफ्रेशिया, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, भारतीय महाद्वीप, उत्तर अमरीका और दक्षिण अमरीका।
१०. पृथ्वी पर छः महाद्वीप : अफ्रीका, अमरीका, अंटार्कटिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप।
११. पृथ्वी पर पांच महाद्वीप : अफ्रीका, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, यूरेशिया।
१२. पृथ्वी पर पांच महाद्वीप : अफ्रीका, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, एशिया।
१३. पृथ्वी पर पांच महाद्वीप : अफ्रीका, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरेशिया, भारतीय महाद्वीप।
१४. पृथ्वी पर चार महाद्वीप : अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, यूरेफ्रेशिया।
तो दोस्तों इस प्रकार के कुछ विभिन्न मत भू-वैज्ञानिकों के महाद्वीप को लेकर हैं। हालांकि, आप इस बात को मान कर चले कि - पृथ्वी पर सात महाद्वीप है। जिन्हें हम नीचे आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। जिसे भारतीय एजुकेशन सिस्टम मान्य करता है।
पृथ्वी पर कुल कितने और कौन-कौनसे महाद्वीप हैं?
पृथ्वी पर कुल सात महाद्वीप हैं। जिनमें से प्रत्येक में विभिन्न भौगोलिक क्षेत्र और देश शामिल है। निम्न हम आपको सभी महाद्वीप के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप - एशिया
पृथ्वी के सबसे बड़े महाद्वीप एशिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी निम्न हम टेबल के माध्यम से आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।
अनु.क्र | आकलन | स्पष्टीकरण |
---|---|---|
01 | क्षेत्रफल | 4,45,79,000 km² (1,72,11,951.9 Mile²) |
02 | जनसंख्या | 4,75,30,79,727 (View live population of Asia) |
03 | कुल देश | संयुक्त राष्ट्र के अनुसार एशिया में 48 देश हैं। |
04 | सीमाएं | उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर और पश्चिम में यूरोप और अफ्रीका |
05 | पृथ्वी पर स्थान | पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। |
06 | भौगोलिक आश्चर्य | माउंट एवरेस्ट, गोबी रेगिस्तान, अरबी रेगिस्तान, यांग्त्ज़ी, पीली, मेकांग, गंगा और टाइग्रिस-फरात जैसी प्रमुख नदियाँ |
07 | भाषा समूह | भारत-चीन तिब्बती, इंडो-युरोपियन, अल्ताई भाषासमूह, सोम–खमेर, कर-दाई, ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ, द्रविड़ भाषा, एफ्रो एशियाई, साइबेरियाई, कोकेशियान और दक्षिण एशिया भाषा समूह |
08 | बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश | चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, भारत, सिंगापुर और इंडोनेशिया |
09 | आकर्षक पर्यटन स्थल वाले देश | भारत, चीन, जापान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मालदीव, संयुक्त अरब अमीरात, इजरायल, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, पेरू, जॉर्डन, तुर्की, थाईलैंड और श्रीलंका |
10 | समय क्षेत्र | UTC+2 to UTC+12 |
विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप - अफ्रीका
पृथ्वी का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है। इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी निम्न हम टेबल के माध्यम से आपके सामने रख रहे हैं।
अनु.क्र | आकलन | स्पष्टीकरण |
---|---|---|
01 | क्षेत्रफल | 3,02,21,532 km² (1,16,68,533.5052 Mile²) |
02 | जनसंख्या | 1,47,18,83,519 (View live population of Africa) |
03 | कुल देश | अफ्रीका महाद्वीप पर 54 देश हैं। |
04 | सीमाएं | उत्तर में भूमध्य सागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, पूर्व में हिंद महासागर और उत्तर पूर्व में लाल सागर |
05 | पृथ्वी पर स्थान | अफ्रीका महाद्वीप पृथ्वी के पूर्वी तथा दक्षिणी दोनों गोलार्ध पर स्थित है। |
06 | भौगोलिक आश्चर्य | सहारा रेगिस्तान, नील नदी, एटलस पर्वत, रवेंजोरी पर्वत आदि। |
07 | भाषा समूह | अफ्रो-एशियाई, नीलो-साहरन, नाइजर-कांगो और खोइसान |
08 | बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश | नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, केन्या, मोरक्को, घाना, इथियोपिया, रवांडा, बोत्सवाना, युगांडा, तंजानिया और आइवरी कोस्ट |
09 | आकर्षक पर्यटन स्थल वाले देश | दक्षिण अफ्रीका, केन्या, तंजानिया, मिस्र, मोरक्को, नामीबिया, रवांडा, युगांडा, मॉरीशस, मेडागास्कर, घाना, सेनेगल और जिंबॉब्वे |
10 | समय क्षेत्र | UTC−01:00 to UTC +04:00 |
उत्तर अमेरिका महाद्वीप
उत्तर अमेरिका महाद्वीप विश्व का अथवा पृथ्वी का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसके बारे में कुछ व्यापक जानकारी नीचे हम टेबल के माध्यम से आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।
अनु.क्र | आकलन | स्पष्टीकरण |
---|---|---|
01 | क्षेत्रफल | 2,47,09,000 km² (9540144.9 Mile²) |
02 | जनसंख्या | 37,96,18,884 (View live population of Northern America) |
03 | कुल देश | उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर 23 देश हैं। |
04 | सीमाएं | उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर और दक्षिण में कैरेबियन सागर |
05 | पृथ्वी पर स्थान | उत्तर अमेरिका महाद्वीप पृथ्वी पर उत्तरी और पश्चिमी गोलार्ध पर स्थित है। |
06 | भौगोलिक आश्चर्य | रॉकी पर्वत, सिएरा नेवादा, एपलाचियन पर्वत, ग्रेट झीलें, मिसिसिपी नदी, मैक्सिको की खाड़ी, ग्रेट बेसिन, कनाडाई आदि। |
07 | भाषा | अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, डच, डेनिश, स्वदेशी भाषाएँ, और कई अन्य |
08 | बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश | संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा |
09 | आकर्षक पर्यटन स्थल वाले देश | संयुक्त राज्य, कनाडा, मेक्सिको, कोस्टा रिका, जमैका, बहामास और बेलीज़ |
10 | समय क्षेत्र | UTC−10:00 to UTC±00:00 |
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप
दक्षिण अमेरिका विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। नीचे हम आपको टेबल के माध्यम से इस महाद्वीप के बारे में रोचक जानकारी दे रहे हैं।
अनु.क्र | आकलन | स्पष्टीकरण |
---|---|---|
01 | क्षेत्रफल | 1,78,40,000 km² (68,88,024 Mile²) |
02 | जनसंख्या | 66,66,67,653 (View live population of Latin America and the Caribbean) |
03 | कुल देश | दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में 12 देश हैं। |
04 | सीमाएं | उत्तर में कैरेबियन सागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर और दक्षिण में अंटार्कटिका |
05 | पृथ्वी पर स्थान | दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पृथ्वी पर पश्चिमी (मुख्य रूप से दक्षिणी और पश्चिमी गोलार्ध) गोलार्ध में स्थित है। |
06 | भौगोलिक आश्चर्य | अमेज़ॅन वर्षावन, एंडीज़ पर्वत, अटाकामा रेगिस्तान और अमेज़ॅन नदी |
07 | भाषा | स्पेनिश, पुर्तगाली, अंग्रेजी, फ्रेंच और विभिन्न समुदायों द्वारा बोली जाने वाली स्वदेशी भाषाएँ। |
08 | बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश | ब्राज़ील, अर्जेंटीना, कोलंबिया, चिली, पेरू और वेनेजुएला |
09 | आकर्षक पर्यटन स्थल वाले देश | ब्राज़ील, पेरू, अर्जेंटीना, चिली, इक्वाडोर, कोलंबिया, बोलीविया, उरुग्वे और गुयाना |
10 | समय क्षेत्र | UTC−02:00 to UTC−05:00 |
क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप - यूरोप
यूरोप क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है। हालांकि, यह पृथ्वी पर सबसे घनी आबादी वाले महाद्वीप में से एक है। इस महाद्वीप के बारे में रोचक जानकारी नीचे हम टेबल के माध्यम से आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।
अनु.क्र | आकलन | स्पष्टीकरण |
---|---|---|
01 | क्षेत्रफल | 1,01,80,000 km² (39,30,498 Mile²) |
02 | जनसंख्या | 74,20,63,368 (View live population of Europe) |
03 | कुल देश | संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यूरोप में कुल 44 मान्यता प्राप्त देश हैं। |
04 | सीमाएं | उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और पूर्व में यूराल पर्वत |
05 | पृथ्वी पर स्थान | यूरोप महाद्वीप पृथ्वी पर उत्तरी और पूर्वी गोलार्ध में स्थित है। |
06 | भौगोलिक आश्चर्य | आल्प्स पर्वत, पाइरेनीज़, यूराल पर्वत, कार्पेथियन पर्वत, स्कैंडिनेवियाई पर्वत, उत्तरी यूरोपीय मैदान, इबेरियन प्रायद्वीप, ब्रिटिश द्वीप समूह, वोल्गा नदी, डेन्यूब नदी, राइन नदी आदि। |
07 | भाषा | अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, रूसी और इतालवी |
08 | बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश | जर्मनी, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, इटली, स्पेन, नीदरलैंड, रसिया, स्विट्जरलैंड, स्वीडन और बेल्जियम |
09 | आकर्षक पर्यटन स्थल वाले देश | फ्रांस, इटली, स्पेन, ग्रीस, पुर्तगाल, क्रोएशिया, स्वीटजरलैंड, ऑस्ट्रिया, नॉर्वे, आइसलैंड, स्कॉटलैंड, आयरलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, चेक गणराज्य, हंगरी, तुर्की और माल्टा |
10 | समय क्षेत्र | UTC−1 to UTC+5 |
दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप - ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया एक महाद्वीप होने के साथ द्वीप भी कहलाता है। इसीलिए अक्सर ऑस्ट्रेलिया को "द्वीप-महाद्वीप" कहा जाता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप तथा सबसे छोटा महाद्वीप है। यह क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का छठा सबसे बड़ा देश है।
अनु.क्र | आकलन | स्पष्टीकरण |
---|---|---|
01 | क्षेत्रफल | 76,86,850 km² (29,67,892.785 Mile²) |
02 | जनसंख्या | 4,57,54,490 (View live population of Australia (Oceania)) |
03 | कुल देश और राज्य | ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप पर केवल एक ही देश है; वह है ऑस्ट्रेलिया। ऑस्ट्रेलिया, महाद्वीप और देश दोनों है। न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया, क्वींसलैंड, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया यह 6 राज्य ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप पर हैं। |
04 | सीमाएं | पश्चिम में हिंद महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर, उत्तर में अराफुरा सागर, उत्तर-पश्चिम में तिमोर सागर, दक्षिणी में सामान्यतः दक्षिणी महासागर मानी जाती है। |
05 | पृथ्वी पर स्थान | ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। |
06 | भौगोलिक आश्चर्य | ग्रेट बैरियर रीफ, आउटबैक, उलुरु और ग्रेट डिवाइडिंग रेंज |
07 | भाषा | अंग्रेजी ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक भाषा है। |
08 | अर्थव्यवस्था | ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था अत्यधिक विकसित है। |
09 | आकर्षक पर्यटन स्थल | सिडनी ओपेरा हाउस, ग्रेट बैरियर रीफ, सिडनी हार्बर ब्रिज और कई राष्ट्रीय उद्यान |
10 | समय क्षेत्र | UTC+8, UTC+9:30, UTC+10 |
पृथ्वी के दक्षिणी पोल पर स्थित बर्फीला महाद्वीप - अंटार्कटिका
क्षेत्रफल की दृष्टि से अंटार्कटिका विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इस महाद्वीप का क्षेत्रफल 14,000,000 km² (5405400 Mile²) है। यह महाद्वीप 98% बर्फ से ढका हुआ है। जिसे बर्फ शीट कहा जाता है। इस बर्फ शीट की मोटाई लगभग डेढ़ (1.5) से अढ़ाई (2.5) किलोमीटर होती है। यही कारण है कि इस महाद्वीप की आबादी शून्य है। हालांकि, हर समय लगभग 1000 से 5000 विभिन्न अनुसंधान केंद्रों के लोग इस पूरे महाद्वीप पर उपस्थित रहते हैं। इस महाद्वीप का 2% हिस्सा गर्मियों में बर्फ मुक्त हो जाता है।
अंटार्कटिका महाद्वीप चारों ओर से दक्षिणी महासागर से घिरा हुआ है। पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध पर उपस्थित अंटार्कटिका महाद्वीप पर किसी भी देश का स्वामित्व नहीं है। इस महाद्वीप को विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप कहा जाता है। यह एकमात्र ऐसा महाद्वीप है - जहां 22 मार्च से 23 सितंबर तक सूर्योदय तथा 24 सितंबर से 21 मार्च के बीच सूर्यास्त नहीं होता। यही मुख्य वजह है कि, अंटार्कटिका महाद्वीप के लिए कोई भी time zone नहीं है।
दोस्तों इस महाद्वीप पर पेंगुइन नामक उड़ानहीन पक्षी पाया जाता है। इसी के साथ क्रिल नामक मछली की प्रजाति यहाँ भरपूर मात्रा में पायी जाती है। यह मछलियाँ समूह में रहती हैं। इनके समूह को शॉल कहा जाता है। इस महाद्वीप पर विदा नामक खारे पानी की झील भी है; जो 19 मीटर मोटी बर्फ से ढकी हुई है। इसकी लवणता (salinity) मृत सागर के बराबर है। माउंट विंसन मासिफ, अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी है। माउंट एरेबस, इस महाद्वीप का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
दोस्तों आपको बता दे - इस महाद्वीप पर सोना, चांदी, कॉपर, कोयला, मैंगनीज, यूरेनियम, प्लैटिनम, क्रोमियम आदि भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। हालांकि, अभी तक कोई भी देश इसका फायदा नहीं उठा सका है। इसका मुख्य कारण अंटार्कटिका पर उपलब्ध प्राकृतिक कठिनाई और इस महाद्वीप पर किसी भी देश का स्वामित्व ना होना है।
उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और इसे आप अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर साझा करेंगे। इसी के साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे। क्योंकि, दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।
एक टिप्पणी भेजें