हाल ही के कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरंसी को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता है। आपको बता दें यह एक अस्थिर मार्केट है। जो पल भर में पलक झपकते ही जीरो को हीरो और हीरो को जीरो बना सकता है। इसके बावजूद भी कई सारे लोगों का मानना है कि, क्रिप्टोकरंसी में थोड़ी बहुत रिसर्च करके पैसे कमाए जा सकते हैं। कई सारे लोग पैसे भी कमा रहे हैं।

Formula to become a millionaire
क्रिप्टोकरेंसी से करोड़पति बनने का फार्मूला

दोस्तों, क्रिप्टोकरंसी में ट्रेडिंग करके बहुत सारे लोग करोड़पति बनना चाहते हैं। लेकिन, कई सारे लोगों को निराशा ही हाथ लगती है। आखिर इसका कारण क्या है? क्या सच में कोई फार्मूला है? जिससे क्रिप्टोकरंसी की सहायता से करोड़पति बना जा सकता है। आज की यह पोस्ट आपको इसी बारे में संपूर्ण जानकारी दे रही है।

दोस्तों हम सभी लोगों की यह मानसिकता हो गई है कि, हम कम समय में अधिक पैसे कमाना चाहते हैं। हर कोई करोड़पति, अरबपति बनना चाहता है। इसके लिए हम कुछ भी करने लिए तैयार रहते हैं। कितना भी बड़ा रिस्क हो हम उठाने के लिए तैयार हैं। लेकिन आपका यह रिस्क अगर सही ढंग से तैयारी करने के बाद होगा तो उम्मीद है कि, आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी।

क्रिप्टोकरंसी की सहायता से करोड़पति बनने के लिए हर कोई अपना फार्मूला बनाता है। कुछ लोगों को इसमें सफलता मिलती है; तो कुछ लोग असफल हो जाते हैं। क्रिप्टो करेंसी की जानकारी रखने वाले कई दिग्गज लोगों का मानना है कि, क्रिप्टोकरंसी में केवल एक प्रतिशत लोग पैसे कमा पाते हैं और 99% लोग अपने पैसे गवा देते हैं। इसका मुख्य कारण यही है कि, लोग से बिना किसी रिसर्च के क्रिप्टोकरंसी जैसे अस्थिर मार्केट में कूद जाते हैं।

मुझे उम्मीद है दोस्तों की, आपको यह जानकर बेहद खुशी होगी कि, क्रिप्टोकरंसी की सहायता से करोड़पति बनने का हमारे पास फार्मूला है। जिसे हम आपके समक्ष प्रस्तुत करेंगे। हालांकि, इससे पूर्व आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं; जो आपके करोड़पति बनने की यात्रा में आपकी सहायता करेगी।

क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने से पहले कौन सी बातों का ख्याल रखें?

दोस्तों क्रिप्टोकरंसी के दिग्गजों का मानना है कि, क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने वाले 99% लोग अपने पैसे गंवा देते हैं। इसीलिए अगर आप क्रिप्टोकरंसी में पैसे निवेश करना चाहते हैं; तो सर्वप्रथम आपको निम्न बातों पर गौर करना चाहिए।

1. सर्वप्रथम ऐसे क्रिप्टो एक्सचेंज का उपयोग करें; जो आपके देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है और कई सारे लोग उस एक्सचेंज पर भरोसा करते हैं। वह आपको बेहतर सेवा प्रदान करता हो। यहाँ हम भारत के लिए आपको Wazirx और Suncrypto जैसे एक्सचेंज का उपयोग करने की सलाह देंगे।

2. केवल उतने ही पैसे निवेश करें; जितने कि यदि गलती से चले भी जाए तो आपको कोई दुख ना हो।

3. किसी से कर्ज लेकर निवेश करने के बारे में बिल्कुल भी न सोचें।

4. यदि किसी दूसरे के पैसे आपके पास है। भले ही वह एक वर्ष के लिए भी है। फिर भी आप उन पैसों को निवेश न करें।

5. अगर कोई हद से ज्यादा आगे बढ़ चुका है; तो उत्साह में आकर उस कॉइन में निवेश न करें।

6. निवेश करने से पहले अपना रिसर्च करें। इसके लिए आप इंटरनेट पर उपलब्ध आर्टिकल तथा यूट्यूब वीडियो आदि का सहारा ले सकते हैं। इसी के साथ उस कॉइन के ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर भी जांच कर सकते हैं।

7. पैसे निवेश करने से पूर्व इस बात पर जरूर विचार करें कि, आप इस कॉइन में जो भी निवेश कर रहे हैं; वह कितने समय के लिए है? यानी यदि आपको तुरंत प्रॉफिट होगा तो आप उसे निकाल लेंगे या आप उसे लॉन्ग टर्म के लिए छोड़ देंगे।

8. अगर आपने शॉर्ट टाइम के लिए निवेश किया और मार्केट नीचे की ओर आ गया है; तो इस सिचुएशन में आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। अगर आप इस तरह की सिचुएशन में फंस जाते हैं; तो आपको अपनी सूझबूझ से अपने निवेश को निकलना है या उसे लॉन्ग टर्म के लिए छोड़ना है तय करना होगा।

9. शुरुआती क्रिप्टोकरंसी निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म ट्रेडिंग एकदम सही है; तो उन्हें लॉन्ग टर्म ट्रेडिंग पर भरोसा रखना चाहिए। शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के चक्कर में आकर वह अपना नुकसान कर सकते हैं।

10. क्रिप्टोकरंसी में ट्रेडिंग करने वाले कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि, उन्होंने जिस कॉइन में अपने पैसे निवेश किए हैं। वह कॉइन नहीं बढ़ता और उसी समय एक दूसरा कॉइन जिसमें अपने निवेश नहीं किया है; वह बढ़ने लगता है। आपका मन विचलित हो जाता है और आप अपने निवेश किए गए कॉइन को बेचकर उस कॉइन में चले जाते हैं; जो कॉइन बढ़ रहा था। लेकिन जैसे ही आप उस कॉइन में जाते हैं। वह कॉइन नीचे की ओर आने लगता है और आप जिस कॉइन से बाहर निकले थे। वह कॉइन आगे बढ़ने लगता है; तो इस तरह की मैनिपुलेशन से आपको बचना होगा। इसके लिए आप अपने आप पर भरोसा रखें। अपने फैसले की कदर करें और अपने फैसले पर टिके रहें।

दोस्तों ऊपर हमने आपको क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने से पूर्व कौन सी बातों पर गौर करना चाहिए के बारे में जानकारी दी। उम्मीद है, आप क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने से पूर्व उन सभी बातों का पालन करेंगे। आइए आपको क्रिप्टोकरंसी की सहायता से करोड़पति बनने का फार्मूला बताते हैं।

क्रिप्टोकरंसी में निवेश करके करोड़पति कैसे बने?

दोस्तों कई सारे लोगों का मानना है कि, क्रिप्टोकरंसी के किसी भी प्रोजेक्ट में पैसे लगाकर आसानी से करोड़पति बना जा सकता है; तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने से पूर्व कई सारे बातों का ख्याल रखना होता है और जब बात आ जाती है; करोड़पति बनने की तो इसमें तो आपको कई सारे रिसर्च करने की आवश्यकता होती है। आप जिस प्रोजेक्ट में पैसे लग रहे हैं, क्या वह प्रोजेक्ट भविष्य में किसी काम का है? उसकी सप्लाई कितनी है? उस प्रोजेक्ट की लोकप्रियता क्या है? ऐसी बहुत सारी बातें देखने और समझने की आवश्यकता होती है। खैर यहां हम आपको एक झटके में तो करोड़पति बनने का कोई फार्मूला नहीं दे रहा है।

दोस्तों क्रिप्टोकरंसी की सहायता से करोड़पति बनने के लिए हमने दो फार्मूले तैयार किए हैं। यह दोनों फार्मूले उन सभी लोगों के लिए हैं; जो शॉर्ट टाइम ट्रेडिंग अथवा लॉन्ग टाइम ट्रेडिंग करते हैं।

शॉर्ट टाइम ट्रेडिंग करके करोड़पति कैसे बने?

दोस्तों हमारे द्वारा तैयार किया गया यह फार्मूला पूर्ण रूप से कंपाउंड इंटरेस्ट के अनुरूप काम करता है। जिस तरह कंपाउंड इंटरेस्ट में इंटरेस्ट के ऊपर इंटरेस्ट लिया जाता है। उसी प्रकार इस फार्मूले को डिजाइन किया गया है। आइए आपको बताते हैं यह फार्मूला किस तरह काम करेगा?

केवल 300 ट्रेडिंग करके आप करोड़पति बन जाएंगे। क्या आपको यह जानकर खुश हुई? बिल्कुल! मैं तो खुश हुआ हूं और मेरे साथ मेरे कई सारे मित्र यह जानकर और इस फार्मूले को पाकर बेहद खुश हैं। इस फार्मूले पर काम करने लिए आपको केवल ₹5000 निवेश करने की आवश्यकता होगी। यह फार्मूला किस तरह काम करेगा नीचे हम आपको बता रहे हैं।

जब आप ₹5000 निवेश करते हैं; तब आपको प्रत्येक निवेश में 5% का प्रॉफिट लेना है। दूसरा निवेश करते समय निवेश तथा प्रॉफिट दोनों को निवेश करके 5% का प्रॉफिट प्राप्त करना है।

यहां क्लिक करें और एक्सेल फाइल डाउनलोड करके इस फार्मूले को देखें : Short Time Treading Formula

1. दोस्तों जब आप इस तरह 300 ट्रेडिंग कंप्लीट कर लेते हैं; तो अंतिम आपके हाथ में ₹2,75,52,851 आते हैं।

2. 30% गवर्नमेंट टैक्स भरने के बाद आपके हाथ में ₹1,92,86,995 इतना अमाउंट आता है।

3. दोस्तों बात केवल यही तक खत्म नहीं होती। आपके द्वारा किए गए 300 ट्रेडिंग पर हर बार एक प्रतिशत टीडीएस काटा गया था। जो कि ITR फाइल करने पर आपको ₹98,30,328 इतना मिलेगा।

इसका मतलब दोस्तों 300 ट्रेडिंग 5% प्रॉफिट के साथ पूर्ण करने पर आपको (₹1,92,86,995 + ₹98,30,328) ₹29117323 इतना अमाउंट मिलता है।

दोस्तों जब शुरुआत में आप इस फार्मूले पर काम करेंगे; तो आपको बड़ा अजीब लगेगा। क्योंकि, आपको मिलने वाला प्रॉफिट बहुत कम होगा। लेकिन, यकीन मानिए इस फार्मूले पर आगे काम करते चले जाएंगे तो आपको मिलने वाला प्रॉफिट बढ़ता जाएगा। शुरुआती ट्रेडिंग आपके लिए काफी आसान होगी। लेकिन जैसे-जैसे अमाउंट बढ़ाते जाएगा वैसे-वैसे आपको बड़े ही सावधानी से और सोच समझकर निवेश करना होगा। कभी-कभी निवेश करने के बाद मार्केट गिरने के सिचुएशन में आपको प्रतीक्षा भी करनी होगी। अगर आप धैर्य से, सावधानी से संपूर्ण रिसर्च के साथ इस फार्मूले पर काम करते हैं; तो हम उम्मीद करते हैं। आप क्रिप्टोकरंसी की सहायता से शॉर्ट टाइम ट्रेडिंग करके करोड़पति बन जाएंगे।

लॉन्ग टाइम ट्रेडिंग करके करोड़पति कैसे बने?

लॉन्ग टाइम ट्रेडिंग जहां आप अगर संपूर्ण रिसर्च करते हैं; तो आपको 100% पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिलता है। बहुत ही कम चांस है कि, आप इसमें नुकसान झेलें। बात करें लॉन्ग टाइम ट्रेडिंग से करोड़पति बनने की तो यह एक लंबा सफर है। लेकिन इसमें सफलता मिलने की अधिक संभावनाएं हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियों और क्रिप्टोकरंसी के जानकार लोग लॉन्ग टाइम ट्रेडिंग पर भरोसा रखते हैं। अगर आप लॉन्ग टाइम ट्रेडिंग करके करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं; तो आपके लिए हमने एक फार्मूला तैयार किया है। यह आपके साथ जरूर रंग लाएगा। नीचे हम आपको बता रहे हैं कि, यह फार्मूला किस तरह काम करेगा?

दोस्तों केवल 7 बार लॉन्ग टाइम ट्रेडिंग करके आप करोड़पति बन सकते हैं। इसके लिए आपको प्रत्येक लॉन्ग टाइम ट्रेडिंग में 4 गुना प्रॉफिट बुक करना होगा। अब आप पर निर्भर करता है कि, आप इसे कितने समय में पूर्ण करते हैं? मान कर चलिए कि, यदि एक ट्रेडिंग कंप्लीट करने लिए आपको 2 वर्ष लगते हैं; तो अगले 14 वर्षों में आप करोड़पति बन जाएंगे। आपको कितना निवेश करना होगा? और क्या है लॉन्ग टाइम ट्रेडिंग करके करोड़पति बनने का गणित? नीचे बता रहे हैं।

दोस्तों लॉन्ग टाइम ट्रेडिंग करके करोड़पति बनने के लिए आपको ₹5000 निवेश करने की आवश्यकता होगी। नीचे आपके समक्ष हम एक टेबल प्रस्तुत कर रहे हैं। इस टेबल की सहायता से आप जान पाएंगे की, लॉन्ग टाइम ट्रेडिंग से कैसे हम केवल 7 बार ट्रेडिंग करके करोड़पति बनेंगे?

टेबल देखने के लिए इस एक्सेल फाइल को ओपन करें : Long Time Treading Formula

दोस्तों जब आप 7 बार 4x प्रॉफिट के साथ ट्रेडिंगकंप्लीट करता है तो अंत में आपके हाथ में ₹1,16,23,953 इतना अमाउंट आता है। निश्चिंत रहे! यह अमाउंट 30% टैक्स को देने के बाद आपके हाथ में आएगा। साथ ही खुशी की बात यह है कि, सात बार इस ट्रेडिंग को कंप्लीट करने पर आपको 1% TDS आईटीआर फाइल करने के बाद ₹228,216 इतना मिलेगा। इसका मतलब है कि पूर्ण रूप से आपके पास (₹1,16,23,953 + ₹228,216) ₹1,18,52,169 इतना अमाउंट होगा।

दोस्तों लॉन्ग टाइम ट्रेडिंग करके क्रिप्टो करेंसी की सहायता से करोड़पति बनने के इस फार्मूला में आपके पास बहुत ज्यादा धैर्य की आवश्यकता है। आपका रिसर्च आपको इस टारगेट को पूर्ण करने में बहुत मदद करने वाला है। इसलिए अपने रिसर्च को मजबूत करना आपके लिए आवश्यक है। इस फार्मूले पर काम करने लिए आप ऐसे प्रोजेक्ट पर भरोसा रखें जो भविष्य में एक मजबूत प्रोजेक्ट के रूप में उभरने वाला है।

दोस्तों इस फार्मूले पर काम करते समय आपको सर्वप्रथम मार्केट को पूर्ण रूप से नीचे गिरने देना है और सही समय आते ही अपना निवेश करना है। इसके पश्चात टारगेट सेट करके आपको मार्केट को देखना भी नहीं है। मार्केट में क्या हलचल हो रही है? इससे आपको कोई फर्क नहीं पडना चाहिए। क्योंकि, अगर आप मार्केट देखेंगे तो आपके मन में उथल-पुथल होगी और आप अपने टारगेट से पीछड जाएंगे।

दोस्तों हम आपसे एक बार फिर कह रहे हैं कि, क्रिप्टोकरंसी एक अस्थिर मार्केट है। इसमें पूर्ण रिसर्च, सोच समझकर और धैर्य के साथ काम करना चाहिए। जब आप किसी फार्मूले पर काम करते हैं; तो मार्केट आपको मैनिपुलेट करके आपके फार्मूले से आपको हटाने की कोशिश करता है। ऐसी सिचुएशन में सावधानी से अपने फैसले पर टिके रहे और पॉजिटिव विचार करते रहें। बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि, जब हम कुछ अच्छा सोचते हैं; तब हमारे साथ अच्छा होता है। बड़े-बड़े सपने देखिए। देखना वह सब पूर्ण होगा जो आप सोच रहे हैं।

उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको बहुत पसंद आई होगी। अगर हां! तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर इस आर्टिकल को साझा करें।

Post a Comment

और नया पुराने